1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का पोस्टर आया सामने, 18 दिसंबर को आएगा ट्रेलर

वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का पोस्टर आया सामने, 18 दिसंबर को आएगा ट्रेलर

 Published : Dec 12, 2019 11:42 am IST,  Updated : Dec 12, 2019 12:01 pm IST

वरुण धवन ने शेयर किया स्ट्रीट डांसर 3डी का पोस्टर, रिलीज डेट आई सामने।

वरुण धवन की फिल्म...- India TV Hindi
वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का पोस्टर आया सामने

मुंबई: वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का पोस्टर रिलीज हो गया है। वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में वरुण धवन ब्लैक लेदर हाफ जैकेट में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वरुण के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। पोस्टर के कैप्शन में वरुण ने लिखा है- बूम! स्ट्रीट डांसर के ट्रेलर में सिर्फ 7 नींद की दूरी है। ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होगा। 

स्ट्रीट डांसर का ट्रेलर पहले आज यानी 12 दिसंबर को रिलीज होना था, लेकिन ट्रेलर की रिलीज तारीख बदल दी गई और 18 तारीख को ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया गया। इस फिल्म का ट्रेलर आप सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के साथ अटैच किया जाएगा। 

वरुण धवन के साथ इस फिल्म में लीड रोल में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। श्रद्धा और वरुण एबीसीडी और एबीसीडी 2 में साथ दिख चुके हैं। इस बार उनके साथ इस फिल्म में नोरा फतेही भी नजर आएंगी। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। यह फिल्म 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन