मुंबई: हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में एक्टर शाहिद कपूर को गुस्सा आ गया, और उन्होंने फंक्शन में परफॉर्म करने से ही मना कर दिया। शाहिद को उम्मीद थी कि उन्हें 'कबीर सिंह' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा, खबर ये भी है कि उनसे इस बात का प्रॉमिस भी किया गया था कि उन्हें बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड मिलेगा। वो ये सोचकर गए कि उन्हें ये अवॉर्ड मिलेगा, वो इवेंट में परफॉर्म भी करने वाले थे।
Related Stories
पिंकविला में सूत्रों के अनुसार छपी खबर के मुताबिक शाहिद कपूर को ऑर्गनाइजर के अनप्रोफेशनल बिहैवियर पर गुस्सा आ गया। रणवीर सिंह को गली बॉय के लिए ये अवॉर्ड मिला जिनसे शाहिद के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं। जिसके बाद शाहिद ने फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस देने से मना कर दिया।
चैनल और ऑर्गनाइजर लास्ट मिनट में शाहिद के परफॉर्म करने से मना करने पर पैनिक में आ गए। लेकिन अब खबर है कि वरुण धवन ने शाहिद को रिप्लेस कर लिया है। शाहिद कपूर की जगह वरुण धवन ने परफॉर्म किया, वरुण धवन ने चैनल की हेल्प के लिए तुरंत हां कह दी। वरुण ने एक दिन में डांस तैयार किया और कल रात परफॉर्म किया। वरुण ने स्ट्रीट डांसर 3डी के गाने 'गर्मी' पर परफॉर्म किया, उनका साथ दिया नोरा फतेही ने। यह शो न्यू ईयर ईव पर प्रसारित होगा।