मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को पिछले दिनों सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ के सीक्वल में देखा गया था। वहीं फैंस को वरुण का यह अंदाज भी काफी पसंद आया था। लेकिन अब वरुण का कहना है कि सलमान सर्वश्रेष्ठ हैं और सबसे ज्यादा मददगार इंसान हैं। वरुण सोमवार को अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें सलमान के बारे में बताने को कहा। इस पर जवाब देते हुए वरुण ने कहा, "भाई (सलमान) सर्वश्रेष्ठ हैं और सबसे ज्यादा मददगार इंसान हैं।"
Related Stories
जब एक फैन ने वरुण के काम की तारीफ को तो उन्होंने कहा कि वह खुद को सीमित नहीं रखना चाहते। उन्होंने कहा, "मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहता और वह भी सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग सोचते हैं कि मैं केवल एक तरह की ही फिल्में कर सकता हूं।" गौरतलब है कि वरुण इन दिनों शूजित सरकार के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'अक्टूबर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले ही वरुण की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है। गौरतलब है कि इसके अलावा वरुण को फिल्म ‘सुई धागा’ में भी देखा जाने वाला है।