1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणविजय सिंह ने कही बड़ी बात, इसलिए नहीं कर रहे ज्यादा फिल्में

रणविजय सिंह ने कही बड़ी बात, इसलिए नहीं कर रहे ज्यादा फिल्में

 Published : Mar 26, 2018 07:14 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 07:14 pm IST

रणविजय सिंह ने फैंस के बीच खूब प्यार बटोरा है। दर्शकों ने उन्हें तरह के रूप में पसंद किया है। हालांक रणविजय को टेलिविजन जगत से ज्यादा सराहना हासिल हुई। लेकिन अब रणविजय का कहना है कि यह सिर्फ एक भ्रम है कि फिल्म माध्यम अन्य माध्यमों से बड़ा है।

Rannvijay- India TV Hindi
Rannvijay

शिलांग: बॉलीवुड और छोटे पर्दे पर नजर आ चुके अभिनेता रणविजय सिंह ने फैंस के बीच खूब प्यार बटोरा है। दर्शकों ने उन्हें तरह के रूप में पसंद किया है। हालांक रणविजय को टेलिविजन जगत से ज्यादा सराहना हासिल हुई। लेकिन अब रणविजय का कहना है कि यह सिर्फ एक भ्रम है कि फिल्म माध्यम अन्य माध्यमों से बड़ा है। एमटीवी 'रोडीज' के विजेता के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर चुके रणविजय ने 'शराफत गई तेल लेने', 'मोड़', 'एक्शन रिप्ले' और 'लंदन ड्रीम्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

यह पूछे जाने पर कि वह फिल्में ज्यादा क्यों नहीं कर रहे हैं? रणविजय ने कहा, "एक बड़ी बात यह है कि लोग कहते हैं कि 'फिल्म आई है'। किसी फिल्म में काम करने में पूरा साल लग जाता है, फिर इसका प्रचार होता है और इसके बाद यह रिलीज होती है, लेकिन जब मैं टीवी पर 6 महीने काम करता हूं, तो यह अगले 2 वर्षों तक दिखता है। यह सिर्फ एक भ्रम है कि फिल्में अन्य (माध्यमों) की तुलना में बड़ी हैं।" उनके लिए फिल्मों की प्राथमिकता आवश्यक नहीं है।

उन्होंने कहा, "इस साल मैं छोटी फिल्में कर रहा हूं। मैंने पंजाबी फिल्म की है और मैंने बस वेब श्रृंखला खत्म की है, इसलिए अभिनय सिर्फ एक-मिनट की इंस्टाग्राम की सामग्री में, वेब श्रृंखला में, टीवी और फिल्मों में हो सकता है। जब तक मैं इन सभी में संतुलन बनाए रख सकता हूं, तबतक मैं अच्छा हूं।" रणविजय इन दिनों एमटीवी पर युवा आधारित रियलिटी शो 'रोडीज एक्सट्रीम' के 15वें सत्र में नजर आ रहे हैं। वह यहां इस शो की शूटिंग के लिए आए हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन