1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IPL में रणवीर सिंह लगाएंगे बॉलीवुड तड़का, सिर्फ 15 मिनट के लिए मिल रहे हैं इतने करोड़ रुपए

IPL में रणवीर सिंह लगाएंगे बॉलीवुड तड़का, सिर्फ 15 मिनट के लिए मिल रहे हैं इतने करोड़ रुपए

 Published : Mar 26, 2018 04:11 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 01:06 pm IST

रणवीर सिंह पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में अपने किरदार अलाउद्दीन खिलजी के कारण अब तक फैंस से तारीफें लूट रहे हैं। लेकिन भारतीय दर्शकों के बीच जितना क्रेज फिल्मों को लेकर है, उतने ही वह क्रिकेट के भी दीवाने हैं।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में अपने किरदार अलाउद्दीन खिलजी के कारण अब तक फैंस से तारीफें लूट रहे हैं। लेकिन भारतीय दर्शकों के बीच जितना क्रेज फिल्मों को लेकर है, उतने ही वह क्रिकेट के भी दीवाने हैं। खासतौर पर जब बात IPL की हो। गौरतलब है कि IPL सीजन-11 अगले महीने यानी 7 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारियां भी खूब जोर-शोर के साथ की जा रही हैं। वहीं हाल ही में खबर आई है कि अब अभिनेता रणवीर सिंह इसमें जबरदस्त परफोर्मेंस देने वाले हैं। लेकिन इसी के साथ एक हैरानी की बात भी सामने आई है।

दरअसल हाल ही में आई खबरों के अनुसार रणवीर यहां 15 मिनट के लिए परफॉर्म करने वाले हैं। वहीं उन्होंने इसके लिए 5 करोड़ रुपए मोटी रकम ली है। कहा जा रहा है कि ऑर्गनाइजिंग टीम ने पहले ही यह निर्णय ले लिया था कि ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर ही परफोर्मे करेंगे और इसीलिए उन्हें इतनी फीस भी दी जा रही है। वैसे रणवीर जब भी मंच पर आते हैं वह अपने जोशीले अंदाज से सभी को अपने साथ थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंबा' को लेकर चर्चा में बने हैं। इसके अलावा वह 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर को आलिया भट्ट के साथ देखा जाने वाला है। वहीं दूसरी ओर 'सिंबा' में वह सारा अली खान के नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन