1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर टीवी पर लौटे कपिल शर्मा, जानिए फैंस ने सोशल मीडिया पर दिया कैसा रिएक्शन

एक बार फिर टीवी पर लौटे कपिल शर्मा, जानिए फैंस ने सोशल मीडिया पर दिया कैसा रिएक्शन

 Published : Mar 26, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 03:25 pm IST

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से लंबे वक्त के बाद अपने शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ छोटे पर्दे पर लौट आए हैं। हालांकि इस बार शो में कॉमेडी के अलावा काफी कुछ अलग चीजे भी देखने को मिल रही हैं। दरअसल शो में हंसी के ठहाकों के अलावा...

Kapil Sharma- India TV Hindi
Kapil Sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से लंबे वक्त के बाद अपने शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ छोटे पर्दे पर लौट आए हैं। हालांकि इस बार शो में कॉमेडी के अलावा काफी कुछ अलग चीजे भी देखने को मिल रही हैं। दरअसल शो में हंसी के ठहाकों के अलावा गिफ्ट्स और गेम को भी जोड़ दिया गया है। लेकिन अब लगता है कि दर्शकों को कपिल का यह अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। रविवार रात 8 से 10 बजे के बीच कपिल के शो में ढ़ेर सारे गिफ्ट्स बांटे गए। बस फिर क्या था दर्शकों ने सोशल मीडिया पर कपिल के इस शो को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, "बिलकुल फ्लॉप शो है, ना कॉमेडी है, ना एंटरटेनमेंट। बहुत निराशाजनक।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपसे ऐसे बोरिंग शो की उम्मीद नहीं थी। दरअसल कपिल के पास कोई अब कोई कॉमेडी नहीं बची है... इसलिए मुझे लगता है कि यह बोरिंग खेल आपके लिए है, हमारे लिए नहीं।"

गौरतलब है कि जब से कपिल के इस शो की घोषणा की गई थी तभी से ही फैंस उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन उनके शो ने दर्शकों को काफी निराश कर दिया है। वहीं यूजर्स ने कुछ फनी तस्वीरें पोस्ट कर भी कपिल के इस शो का मजाक बनाया।

लेकिन अब ये देखना बाकी है कि कपिल अपने चाहने वालों की बातों पर कितना गौर करते हैं। क्या शो को मजेदार बनाने के लिए कुछ नया करेंगे या फिर इस बार कपिल के शो का डब्बा गोल होने वाला है? खैर इन सभी बातों का जवाब तो वक्त के साथ ही मिल पाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन