1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन का अजब कैफे, जहां लड़कियों को ग्राहकों से खेलना पड़ता है अश्लील खेल

चीन का अजब कैफे, जहां लड़कियों को ग्राहकों से खेलना पड़ता है अश्लील खेल

 Published : Apr 28, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 04:46 pm IST

चीन में अजीबोगरीब रेस्टोरेंट और कैफे कुछ खास वजहों से चर्चा में हैं। चीन में कई ई-स्पोर्ट्स कैफे और रेस्टोरेंट ऐसे खोले गए हैं, जहां ग्राहकों को रिझाने के लिए लड़कियों को कम कपड़ों में सेवा के लिए तैनात किया गया है। वह घुटनों पर बैठकर उन्हें खाना खिलाती हैं, चाय पिलाती हैं और उनके साथ अश्लील गेम खेलती हैं।

चीन का कैफे (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
चीन का कैफे (प्रतीकात्मक) Image Source : REUTERS

बीजिंगः चीन का एक अजीबोगरीब कैफे इन दिनों बेहद चर्चा में है। दरअसल यहां कम कपड़ों में लड़कियां घुटनों पर बैठकर ग्राहकों को सर्विस देती हैं। साथ ही उन्हें रिझाने और खुश करने के लिए उनके साथ अश्लील गेम भी खेलना पड़ता है। यहां लड़कियों को फ्रांसीसी नौकरानी की पोशाक पहना कर मेहमानों को खाना खिलाने के लिए कम कपड़ों में घुटनों पर बैठकर सर्विस देनी पड़ती है। हालांकि कई संगठन चीन में तेजी से बढ़ रहे इस चलन को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ मान रहे हैं। 

चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग के यिवू शहर में कई ईस्पोर्ट्स कैफे ऐसी आकर्षक सर्विश ग्राहकों के सामने पेश करके अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे रहे हैं। यहां ग्राहकों के लिए प्रतीक्षारत महिला कर्मचारी सिर झुकाती हैं, बन्नी कान पहनती हैं। कम कपड़ों में सजधज कर खड़ी रहती हैं। मेहमान के आते ही कहती हैं 'घर में स्वागत है, मास्टर'...चीनी अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की सेवा का 'गहरा यौन निहितार्थ है। चीन में ई-स्पोर्ट्स कैफे ग्राहकों के लिए प्रतीक्षारत अपनी महिला कर्मचारियों से फ्रांसीसी नौकरानी पोशाक पहनने और ग्राहकों की सेवा करते समय घुटनों के बल बैठने की अपेक्षा करते हैं। हालांकि कई बार उन्हें अधिकारियों की निंदा का सामना करना पड़ा है।

ग्राहकों की मालिश से लेकर अश्लील खेल खेलना पड़ता है

ऐसे रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिलाओं को घुटनों के बल बैठकर मेहमानों को चाय देना पड़ता है, वह ग्राहकों को खाना खिलाती हैं। बाद में पीठ की मालिश करती हैं और उनके साथ अश्लील खेल भी खेलती हैं। इससे ग्राहक खुश हो जाता है। चीन में इस तरह के कैफे तेजी से अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं। गत 15 अप्रैल को, चीनी अधिकारियों ने इस प्रकार से लड़कियों से यौन निहितार्थ सेवा कराए जाने की निंदा की और इसमें शामिल कैफे को अपने व्यवसाय संचालित करने के तरीके को बदलने का आदेश दिया। अधिकारियों ने यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए सिस्टम की कमी के लिए नियोक्ताओं की आलोचना की, जिसके कारण कुछ महिला कर्मचारियों को इसका शिकार होना पड़ा। 

2022 में खुला इस तरह का पहला कैफे

चीन में इस तरह का कैफे पहली बार 2022 में खुला। सबसे पहले चीन में वू-उपनाम वाले एक व्यक्ति ने स्वीट मेड कैफे नाम से एक ई-स्पोर्ट्स कैफे की स्थापना की। उसने याओयाओ उपनाम वाली नौकरानी-वेट्रेस को अपने साथ अश्लील गेम खेलने का अनुरोध किया। फिर ग्राहकों के साथ भी यह शुरू कर दिया। इसके बाद चीन में इस तरह के कैफे एक के बाद एक धड़ाधड़ खुलने लगे। चीन की सरकारी मीडिया ने वीबो पर लिखा, "घुटने टेकने की एक भी हरकत महिलाओं की गरिमा के लिए काफी अपमानजनक हो सकती है और इसका गहरा यौन निहितार्थ हो सकता है।" (इनपुटः साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट)

यह भी पढ़ें

क्या करने वाले हैं नेतन्याहू...जिससे अमेरिका भी डरा, आंतरिक रिपोर्ट में दावा-"इजरायल गाजा में कर सकता है अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन"

मौत के बाद भी जिंदा है पुतिन विरोधी रहे नवलनी का क्रियाक्लाप, हैरान रूस की पुलिस ने की गिरफ्तारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश