1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्या कहते-कहते चुप हो गए करण जौहर, मुंह छिपाकर फोटो शेयर कर दिया ये हिंट

आखिर क्या कहते-कहते चुप हो गए करण जौहर, मुंह छिपाकर फोटो शेयर कर दिया ये हिंट

 Published : Apr 28, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 02:54 pm IST

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसके बाद से वो चर्चा में आ गए हैं। करण जौहर ने इस पोस्ट में इशारों-इशारों में किसी की क्लास लगाई है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

Karan Johar- India TV Hindi
करण जौहर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट Image Source : X

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में करण अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस पोस्ट में करण ने न जाने किसपर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में किसी को चुप रहने के लिए कहा है, इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसी बात भी लिखी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जानिए आखिर करण ने ऐसा क्या किया है। 

करण जौहर ने किसपर निकाली भड़ास?

वैसे तो आपने अकसर करण जौहर को ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हुए देखा होगा। कभी उन्हें नेपोटिज्म के मुद्दे पर, तो कभी उन्हें उनकी सेक्सुएलिटी को लेकर अकसर सोशल मीडिया पर ताने सुनाए जाते हैं। लेकिन अब करण जौहर ने किसी पर तंज कसा है। हाल ही में करण ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गुस्से में इतना कुछ कह दिया है, जिसकी किसी ने कभी उम्मीद नहीं की थी। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने फेस को ब्लैक कलर की हाईनेकट टी-शर्ट से ढके हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है- 'मेरे पास बहुत सी चीजें हैं, जो मैं कहना चाहता हूं कि लोग क्या कहना चाहते हैं। लेकिन फिर मुझे लगता है कि चुप रहो अबाद रहो और काम करो। यही सही तरीका है।' अब अपनी इस क्रिप्टिक पोस्ट  में करण ने किसपर तंज कसा है इसका तो पता नहीं, लेकिन फिलहाल करण की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Karan Johar
Image Source : Xकरण जौहर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

करण जौहर के बारे में

करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके प्रोडक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना लीड और अहम रोल में थे। वहीं अब वह आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जिगरा' का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'किल','द बुल', 'बैड न्यूज' समेत बड़ी फिल्में लाइन में हैं। इसके अलावा, करण ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे ओटीटी के लिए बनाया जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन रीमा माया  करेंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन