1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र, नई-नवेली दुल्हन आरती सिंह ने अपने सुहागन लुक से चुराया सबका दिल

लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र, नई-नवेली दुल्हन आरती सिंह ने अपने सुहागन लुक से चुराया सबका दिल

 Published : Apr 28, 2024 06:23 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 06:23 pm IST

गोविंदा की भांजी आरती सिंह हाल ही में दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं अब शादी के बाद अब हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ अपना पहला पब्लिक अपीयरेंस दिया है। ऐसे में एक्ट्रेस का सुहागन लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Arti Singh- India TV Hindi
आरती सिंह ने अपने सुहागन लुक से चुराया सबका दिल Image Source : X

गोविंदा की भांजी आरती सिंह  25 अप्रैल को दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की शादी में तमाम सितारों का तांता देखने को मिला। वहीं अब आरती की शादी की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें उनके शादी की रस्मों से लेकर उनकी विदाई तक की झलकियां देखने को मिल रही है। इसी बीच अब हाल ही में आरती सिंह को शादी के बाद पहली बार पति के साथ बाहर धूमते हुए देखा गया है। इस दौरान आरती ने अपने सुहान लुक से लोगों का दिल जीत लिया है। 

सुहागन लुक में छा गईं आरती 

जी हां, हाल ही में शादी के बाद आरती सिंह पति के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। इस दौरान आरती लाल रंग की साड़ी और हाथों में चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इतना ही नहीं नई-नवेली दुल्हन बनी आरती ने अपने लुक को सिंदूर और मंगलसूत्र से सजाया था। अपने इस सुहागन लुक से आरती ने हर किसी का दिल जीत लिया है। वहीं इस दौरान आरती के ब्लाउज ने भी लोगों का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने बिकिनी ब्लाउज पहना हुआ था। ब्लाउज को बिकिनी स्टाइल में पहनने का आरती सिंह का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल उनका ये स्टाइल स्टेटमेंट लोगों के बीच चर्चा में बना है। 

Arti Singh
Image Source : Xआरती सिंह ने अपने सुहागन लुक से चुराया सबका दिल

शादी के हर फंक्शन में भी आरती ने अपने लुक से जीता सबका दिल

बता दें कि आरती सिंह अपनी शादी के हर फंक्शन में बला की खूबसूरत लगीं। शादी के दिन आरती ने लाल रंग का जोड़ा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं हल्दी के दिन एक्ट्रेस ने पिंक और ग्रीन मल्टीकलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं संगीत में भी वह अपने लुक से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आई थीं। एक्ट्रेस के मेहंदी केलुक की बात करे तो इस दौरान वह पर्पल ड्रेस में नजर आई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन