1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता डेविड धवन के 70वें जन्मदिन पर वरुण धवन ने किया खास अंदाज़ में बर्थडे विश, बताया - कॉमेडी का बादशाह

पिता डेविड धवन के 70वें जन्मदिन पर वरुण धवन ने किया खास अंदाज़ में बर्थडे विश, बताया - कॉमेडी का बादशाह

 Published : Aug 17, 2021 07:38 am IST,  Updated : Aug 18, 2021 04:39 pm IST

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता को 'बॉलीवुड के नंबर एक कॉमेडी डायरेक्टर' बताया और उन्हें डेडिकेट करते हुए एक क्लिप अपलोड किया।

Varun Dhawan- India TV Hindi
पिता डेविड धवन के 70वें जन्मदिन पर वरुण धवन ने किया खास अंदाज़ में बर्थडे विश, बताया - कॉमेडी के बादशाह Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWAN

अपने पिता और अनुभवी निर्देशक डेविड धवन के 70वें जन्मदिन पर, अभिनेता वरुण धवन ने एक वीडियो पोस्ट करके उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो में वरुण धवन ने अपने पिता के अब तक के सराहनीय कामों का जिक्र किया है। सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'जुड़वा 2' स्टार ने "बॉलीवुड के नंबर एक कॉमेडी डायरेक्टर" को डेडिकेट करते हुए क्लिप अपलोड किया।

वीडियो में वरुण धवन ने डेविड धवन की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी', 'पार्टनर', 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों की मस्ती और कॉमेडी को कैद किया।

वरुण ने लिखा, ''हैप्पी 70वां बर्थडे डैड। एफटीआई गोल्ड मेडलिस्ट। 45 मोशन पिक्चर्स के डायरेक्टर। 33 फिल्मों के एडिटर। कॉमेडी के बादशाह।''

डेविड कॉमेडी जॉनर के सबसे सफल बॉलीवुड निर्देशकों में से एक हैं। उनके 43 साल के सफर में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित समेत कई सफल अभिनेताओं ने उनके साथ काम किया है।

वीडियो में गोविंदा और सलमान खान के साथ डेविड के 17 कॉमिक हिट गाने भी दिखाए गए हैं।

उनकी फिल्मों ने 'बड़े मियां छोटे मियां' से अमिताभ बच्चन-गोविंदा, 'हसीना मान जाएगी' से संजय दत्त-गोविंदा और 'मुझसे शादी करोगी' से अक्षय कुमार-सलमान खान जैसी कुछ बेहतरीन ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी बनाई हैं।

निर्देशक के रूप में डेविड का सबसे हालिया काम 'कुली नंबर 1' (2020) था, जिसमें उनके बेटे वरुण और अभिनेता सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन