1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवा दिन: वरुण धवन और कंगना रनौत की फिल्में नहीं दिखा पाई कमाल

'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवा दिन: वरुण धवन और कंगना रनौत की फिल्में नहीं दिखा पाई कमाल

 Published : Jan 29, 2020 09:26 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 12:00 pm IST

बीते शुक्रवार को वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' और कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' रिलीज हुई है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।

panga and street dancer 3d box office collection- India TV Hindi
पंगा और स्ट्रीट डांसर 3D बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड की दो फिल्में स्ट्रीट डांसर 3D और पंगा रिलीज हुई है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में भारत-पाकिस्तान के बीच डांस मुकाबले पर बनी है। वहीं कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' में एक महिला का 32 साल की उम्र में कबड्डी में वापसी दिखाई गई है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं और फिल्म के बिजनेस में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक कंगना रनौत की फिल्म पंगा ने पांचवे दिन 1.65 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने चौथे दिन भी 1.65 करोड़ का बिजनेस किया था। आज के कलेक्शन के बाद फिल्म का टोटल बिजनेस 18.21 करोड़ हो गया है।

वहीं बात वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की करें तो फिल्म पांचवे ने दिन 3.88 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने चौथे दिन 4.65 करोड़ का बिजनेस किया था। आज के कलेक्शन के बाद फिल्म का टोटल बिजनेस लगभग 49.76 करोड़ हो जाएगा।

पंगा और स्ट्रीट डांसर 3D दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। दोनों को ही अपना बजट पूरा करने में दिक्कत आने वाली है। पंगा 25 करोड़ के बजट में बनी है तो वहीं स्ट्रीट डांसर का बजट 70 करोड़ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन