1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सायरा बानो माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

सायरा बानो माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

 Published : Sep 01, 2021 01:50 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 07:48 pm IST

सायरा बानो को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 77 वर्षीय अभिनेत्री को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनके दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को भर्ती कराया गया था।

सायरा बानो अस्पताल...- India TV Hindi
सायरा बानो अस्पताल में भर्ती Image Source : INSTAGRAM- THEREALSAIRABANU

दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो माइनर हार्टअटैक की समस्या की वजह से मुंबई के हिंदूजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। सायरा बानो को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

77 वर्षीय अभिनेत्री को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनके दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को भर्ती कराया गया था। ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का 7 जुलाई, 2021 को निधन हो गया। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सायरा बानो की तबीयत ठीक है लेकिन वह अभी भी आईसीयू में है। उनके रिश्तेदार के अनुसार वह बेहतर हैं लेकिन जांच की जरूरत है कि सांस की तकलीफ उन्हें क्यों हुई?

सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 1961 में दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' से की थी। उन्हें 'पड़ोसन' (1968), 'हेरा फेरी' (1976), 'दीवाना' (1967) और 'पूरब और पश्चिम' (1970) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

(इनपुट-एएनआई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन