1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वीडियो में विक्की कौशल को पहचानना मुश्किल, एक्टिंग देख दंग रह जाएंगे आप

इस वीडियो में विक्की कौशल को पहचानना मुश्किल, एक्टिंग देख दंग रह जाएंगे आप

 Published : Dec 15, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 02:29 pm IST

विक्की कौशल जल्द ही 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप', 'तख्त' और 'सरदार उधम सिंह' के अलावा और भी कई फिल्मों में नज़र आएंगे।

Vicky Kaushal Acting School video- India TV Hindi
विक्की कौशल का एक्टिंग स्कूल के दौर का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: 'मसान', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके स्ट्रगल के वक्त का है, जिसमें देखकर साफ पता चलता है कि बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। साथ ही उनमें पहले से ही एक्टिंग स्किल मौजूद थी, जिसकी वजह से वो आज यहां तक पहुंच पाए हैं।

इस वीडियो में विक्की ने एक साउथ इंडियन शख्स की एक्टिंग की है, जो एक लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने ढीली शर्ट और धोती पहनी हुई है। विक्की की बॉडी लैंग्वेज और बोलने का एक्सेंट बहुत ही उम्दा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक्टिंग स्कूल के दौरान विक्की कौशल, जो काफी कॉन्फिडेंट दिखाई दे रहे हैं।'

'दबंग 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, सलमान खान और सई मांजरेकर ने शेयर किया ये वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और तेजी से वायरल भी हो रहा है। 

वर्कफ्रंट की की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप', 'तख्त' और 'सरदार उधम सिंह' के अलावा और भी कई फिल्मों में नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन