1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद क्या विक्की कौशल इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट?

हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद क्या विक्की कौशल इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट?

 Published : Jun 29, 2019 07:04 am IST,  Updated : Jun 29, 2019 07:41 am IST

एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पिछले कुछ समय से अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 'उरी' के सुपरहिट होने और कई फिल्मों के ऑफर मिलने के अलावा हरलीन सेठी संग उनका ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहा।

 Vicky Kaushal - India TV Hindi
  Vicky Kaushal  Image Source : INSTAGRAM

एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पिछले कुछ समय से अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 'उरी' के सुपरहिट होने और कई फिल्मों के ऑफर मिलने के अलावा हरलीन सेठी संग उनका ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहा। पिछले 6 महीने में उनका नाम कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर और हुमा कुरैशी से जुड़ चुका है। अब पिकंविला की रिपोर्ट की मानें तो 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की एक्ट्रेस मालविका मोहनन संग उनकी नज़दीकियां बढ़ रही हैं।

मालविका मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में लीड रोल कर चुकी हैं। वो विजय देवराकोंडा के साथ भी एक फिल्म में नज़र आने वाली हैं। उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म रजनीकांत की Petta थी।

पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा है- ''विक्की, सनी, मालविका और उनके भाई बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। उनका बॉन्ड बहुत अच्छा है। विक्की और मालविका एक-दूसरे के बहुत करीबी हैं। सनी और मालविका भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर लंच या डिनर पर जाते रहते हैं। अब लग रहा है कि दोनों की दोस्ती आगे बढ़ रही है।''

गुरुवार रात को विक्की अपने भाई सनी के साथ मालविका के घर डिनर करने गए थे। सूत्र ने आगे कहा- ''मालविका सबसे विक्की के बारे में बात करती है। वो उन्हें बहुत पसंद करती हैं। विक्की भी उनके लिए छोटी-छोटी रोमांटिक चीजें करते रहते हैं। जैसे- उनके घर लंच या डिनर पर जाना, फिल्म के सेट पर जाकर उन्हें सरप्राइज़ देना। विक्की को घर का बना साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद है इसलिए वो मालविका के घर जाते रहते हैं। पंजाबी होने के बावजूद उन्हें साउथ इंडियन फिश करी बहुत पसंद है।''

कुछ हफ्ते पहले विक्की ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- ''रविवार की दोपहर साउथ इंडियन खाना खाकर ज़िंदगी मणिरत्नम की फिल्म लगती है। थैंक्यू मालविका मोहनन।'' इस पर मालविका की मम्मी ने लिखा था- ''मेरा थैंक्यू कहां है विक्की?''

आपको बता दें कि विक्की और हरलीन करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन इस साल मार्च में हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद से उनके ब्रेकअप के चर्चे होने लगे थे।

Also Read:

सुहाना खान हुईं ग्रेजुएट, शाहरुख खान-गौरी खान ने शेयर की तस्वीरें

'दंबग 3' की वीडियो का इस्तेमाल कर वरुण धवन ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन, शेयर किया फोटो

आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत से जबरन लिए थे 1 करोड़ रुपए, रंगोली चंदेल ने लगाया आरोप

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन