1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल को याद आए बचपन के दिन, बताया कैसे लेते थे बारिश का मजा

विक्की कौशल को याद आए बचपन के दिन, बताया कैसे लेते थे बारिश का मजा

 Published : Jun 18, 2020 11:01 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 11:01 pm IST

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने बचपन के दिनों को याद करते हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया वह बारिश का कैसे मजा लेते थे।

vicky kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल Image Source : INSTAGRAM/VICKYKAUSHAL09

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। कभी काम से जुड़ा तो कभी पर्सनल लाइफ से जुड़ा। फैन्स को विक्की के बचपन के किस्से सुनने में बड़ा मजा आता है। इस बार विक्की ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह कैसे बचपन में बारिश का मजा लेते थे।

विक्की ने एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- बरसात के दिनों में स्कूल में दोस्तों को उनके रेनकोट के रंग से पहचाना जाता था। लगता है विक्की को बारिश का मौसम काफी पसंद हैं। विक्की के पोस्ट पर फैन्स कमेंट और लाइक कर रहे हैं।

हाल ही में विक्की ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताते हुए उनके एक तस्वीर शेयर की थी। विक्की ने लिखा- कभी उन्हें जानने का मौका नहीं मिला लेकिन फिर भी बहुत बुरा लग रहा है। सोच नहीं सकता वह किस दर्द से गुजर रहे थे। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुशांत।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही शूजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आएंगे।। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा विक्की करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जाह्ववी कपूर और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन