1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन तोड़ने की खबरों पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस तरह की अफवाह ना फैलाएं

लॉकडाउन तोड़ने की खबरों पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस तरह की अफवाह ना फैलाएं

 Published : Apr 23, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 08:59 pm IST

विक्की कौशल इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लॉकडाउन तोड़ा जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई थी। इस बार विक्की ने सफाई दी है।

vicky kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के लॉकडाउन तोड़ने की खबरें सामने आ रही थी। इन खबरों के मुताबिक लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने की वजह से विक्की कौशल को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस वायरल खबर पर अब विक्की कौशल का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी सफाई दी है। 

विक्की ने ट्वीट किया- यह अफवाहें बेबुनियाद हैं कि मैंने लॉकडाउन तोड़ा है और पुलिस ने मुझे पकड़ लिया है। लॉकडाउन के शुरू होने से मैंने अपने घर के बाहर कदम तक नहीं रखा है। मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि इस तरह की अफवाहें ना फैलाएं। विक्की ने मुंबई पुलिस को भी ट्वीट में टैग किया है।

हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि विक्की कौशल और राजकुमार राव की बिल्डिंग को आधा सील कर दिया गया है। उनकी बिल्डिंग में एक 11 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है।

विक्की कौशल लॉकडाउन में अपना समय घर का काम करके बिता रहे हैं। वह सफाई करते हुए और खाना बनाते हुए फोटोज, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म भूत में नजर आए थे। यह फिल्म अब एमेजन प्राइम पर भी आ गई है। अब वह उधम सिंह की बायोपिक और करण जौहर की तख्त में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन