1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: मीरा कपूर बजा रही थीं पियानो, चुपके से खड़े होकर देख रहे थे शाहिद

Video: मीरा कपूर बजा रही थीं पियानो, चुपके से खड़े होकर देख रहे थे शाहिद

 Published : Sep 19, 2021 05:08 pm IST,  Updated : Sep 19, 2021 05:08 pm IST

मीरा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पियानो बजाते हुए देखी जा सकती है, जबकि शाहिद खड़े हैं और उनका पियानो सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

Mira Kapoor- India TV Hindi
Video: मीरा कपूर बजा रही थीं पियानो, चुपके से खड़े होकर देख रहे थे शाहिद कपूर  Image Source : INSTAGRAM/MIRA KAPOOR

अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं और लाइफ की झलकियां अपने चाहने वालों के बीच साझा करती रहती हैं। मीरा ने रविवार को अपने फॉलोवर्स के सामने खुलासा किया कि वह पियानो बजा सकती हैं और उन्हें अपने लेसन्स को छोड़ने का पछतावा है।

इंस्टाग्राम हैंडल पर मीरा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पियानो बजाते हुए देखी जा सकती है, जबकि शाहिद खड़े हैं और उनका पियानो सुनते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में, मीरा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही है, वह नीले रंग की जींस के साथ सफेद वन-शोल्डर टॉप पहने हुए है।

वीडियो के साथ, मीरा ने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पियानो बजाने के अपने पुराने उत्साह के बारे में बात की है।

यहां देखें वीडियो

उन्होंने कहा, "यहां कुछ ऐसे लोग हैं जो मेरे बारे में नहीं जानते थे। मैं पियानो बजा सकती हूं! ठीक है, मैं उन लेसन्स फिलहाल छोड़ दिया है, लेकिन मैं म्यूजक जानती हूं। लेकिन अब मुझे उन्हें छोड़ देने का पछतावा है! जब भी मैं एक पियानो देखती हूं तो मैं खुद को रोक नहीं पाती और उसे बजाना शुरू कर देती हूं। लेकिन यह वही कुछ कड़ियां हैं जो मुझे अभी भी याद हैं. अब मुझे लगता है कि मुझे इसे फिर से सीखना चाहिए,"  

वीडियो में मीरा को पूरी एकाग्रता के साथ पियानो प्ले करते हुए देखा गया, वहीं उनके पति शाहिद को पीले रंग की स्वेटशर्ट और बेज रंग की पैंट पहने कुछ दूर खड़ा देखा गया।

मीरा ने वीडियो में जोड़ा, "पति फोटोबॉम्ब। अपनी फिल्म के गाने 'बेखयाली' के बजने के इंतजार में थे।"

मीरा और शाहिद ने 2015 में एक पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी की। वे दो बच्चों - बेटी मिशा और बेटा ज़ैन के माता-पिता हैं।

इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो मीरा अपनी ब्यूटी और मेकअप एंडोर्समेंट के लिए एक प्रसिद्ध चेहरा बन गई हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर स्किनकेयर और शारीरिक फिटनेस के बारे में ट्यूटोरियल भी बनाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन