1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन शॉर्ट फिल्म 'नटखट' से बतौर प्रोड्यूसर कर रही हैं डेब्यू, फर्स्ट लुक आया सामने

विद्या बालन शॉर्ट फिल्म 'नटखट' से बतौर प्रोड्यूसर कर रही हैं डेब्यू, फर्स्ट लुक आया सामने

 Published : May 26, 2020 10:05 pm IST,  Updated : May 26, 2020 10:15 pm IST

शॉर्ट फिल्म नटखट को विद्या बॉलीवुड फिल्ममेकर रॉनी स्क्रूवाला के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं।

Vidya balan- India TV Hindi
Vidya balan  Image Source : INSTAGRAM VIDYA BALAN

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में नज़र आएंगी, जिसका नाम नटखट है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक विद्या ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। खास बात यह है कि नटखट विद्या बालन की न सिर्फ पहली शॉर्ट फिल्म है, बल्कि इस फिल्म के जरिये विद्या बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म नटखट सामाजिक मुद्दों पर आधारित है।

शॉर्ट फिल्म नटखट को विद्या बॉलीवुड फिल्ममेकर रॉनी स्क्रूवाला के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में समाज में फैली बुराईयां जैसे बलात्कार, घरेलू हिंसा, महिलाओं के साथ रिश्तों पर भेदभाव आदि संवेदनशील मुद्दों को उजागर किया गया है। नटखट फिल्म में विद्या बालन माँ सुरेखा के किरदार में हैं, फिल्म का निर्देशन शान व्यास ने किया है।

विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- एक कहानी सुनोगे...?" अपनी पहली शॉर्ट फिल्म का पहला लुक शेयर कर रही हूं, जिसमें मैं एक्टर भी हूं औऱ पहली बार प्रोड्यूसर भी।

विद्या बालन बहुत ही जल्द ह्यूमन कंप्यूटर कही जाने वाली शकुंतला देवी के जीवन पर बनी फिल्म में शकुंतला देवी के किरदार में भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन