1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'संस्कारी' विद्या बालन ने दिया 'टाइम पास ज्ञान'

'संस्कारी' विद्या बालन ने दिया 'टाइम पास ज्ञान'

 Published : Jul 18, 2019 10:47 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 10:47 pm IST

अभिनेत्री विद्या बालन ने मजाकिया तौर पर बनाए गए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह संस्कारी लुक में नजर आ रही हैं।

विद्या बालन- India TV Hindi
विद्या बालन

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन ने मजाकिया तौर पर बनाए गए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह संस्कारी लुक में नजर आ रही हैं। इस 'टाइम पास' वीडियो में वह मजेदार ट्वीस्ट के साथ लिप सिंकिंग करते हुए 'संस्कारी ज्ञान' दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में विद्या देसी शादीशुदा महिला के रूप नजर आ रही हैं, जिसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है और सिंदूर व बिंदी लगाया है।

वीडियो की शुरुआत एक मर्दाने आवाज में होती है जो कहता है एक कुंवारी लड़की के शरीर में नौ देवियां होती है और शादी के बाद पति की हरकतों पर निर्भर करता है कि उसके अंदर कौन सी देवी जागृत होगी। तीन लाख लोगों द्वारा देखे गए वीडियो के कैप्शन में विद्या ने लिखा है, "कुछ टक-टूक टाइम पास"

वहीं अगर काम की बात करें तो विद्या आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें-

Mission Mangal Trailer Out: स्पेस, इसरो, साइंस और गर्व... अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ऋतिक रोशन 'सुपर 30' के लिए ऐसे बनें 'बिहारी बाबू', शेयर किया मजेदार Video

Dhoonde Akhiyaan: 'जबरिया जोड़ी' का रोमांटिक गाना 'ढूंढे अखियां' हुआ रिलीज!

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन