1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या ने क्यों कहा कि 'कहानी 2' उनके, सुजॉय के साथ ही बननी थी, जानिए

विद्या ने क्यों कहा कि 'कहानी 2' उनके, सुजॉय के साथ ही बननी थी, जानिए

 Published : Jun 02, 2016 11:10 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 11:11 pm IST

विद्या बालन की वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहानी’ की सफलता के बाद इसका सीक्वल बनने की भी बातें सामने आ रही थीं।ह हाल ही में विद्या ने इसके सीक्वल को लेकर कहा कि यह उनके और सुजॉय के साथ ही बननी थी।

vidya- India TV Hindi
vidya

नई दिल्ली: विद्या बालन की वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहानी’ की सफलता के बाद इसका सीक्वल बनने की भी बातें सामने आ रही थीं। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म ‘कहानी’ की रिलीज के बाद विद्या बालन और सुजॉय घोष के बीच छोटी-सी तकरार हो गई थी जिसके बाद इस फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रश्न चिन्ह लग गया था, लेकिन इन सबके बावजूद अब दोनों फिर से साथ आए हैं और इस फिल्म के दूसरे भाग के लिए काम करने को तैयार हैं। विद्या का कहना है कि, उनके साथ यह फिल्म करना शायद मेरी नियति थी।

इसे भी पढ़े:- कंगना मामले में सिद्धार्थ की नाराजगी से विद्या ने किया इंकार

साथ फिल्म करने पर विद्या बालन ने हामी भरी, तो क्यों घबरा गया था ये हीरो

विद्या बालन की पहली मराठी फिल्म का पोस्टर आया सामने

जब विद्या से सुजॉय के साथ मनमुटाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि, “हम लोग एक-दूसरे से बात क्यों नहीं कर रहे थे, मुझे नहीं पता, हो सकता है किसी तरह की संवादहीनता हो गई हो। लेकिन मैं सोचती हूं कि सुजॉय और मेरे बीच यह समझ तो है कि या तो हम साथ में आगे बढ़ते सकते हैं या नहीं। इसलिए अब हमें सिर्फ आज पर फोकस करना चाहिए।“

‘कहानी 2’ के अलावा विद्या, सुजॉय के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘टीई3एन’ में भी एक विशेष किरदार निभा रही हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विद्या ने साक्षात्कार में कहा कि, “हम लोगों ने साथ में एक और फिल्म की है और मैं खुश हूं कि काम पूरा हो गया। हो सकता है ‘कहानी 2’ मेरे और सुजॉय के साथ ही बननी थी। इसलिए हम लोग साथ में आए। हमसे जितना हो सकता था हमने वो सब किया। अब देखते हैं कि हम अपने लिए कितना कर पाए।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन