1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यौन उत्पीड़न को लेकर विद्या बालन ने महिलाओं के बारे में बताई ये बात

यौन उत्पीड़न को लेकर विद्या बालन ने महिलाओं के बारे में बताई ये बात

 Published : Nov 02, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 03:18 pm IST

विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। विद्या को उन अदाकाराओं में से एक कहा जाता है जो अपनी हर बात को बेबाकी से सामने रखती हैं। उनका मानना है कि महिलाएं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में बात करने...

Vidya- India TV Hindi
Vidya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। विद्या को उन अदाकाराओं में से एक कहा जाता है जो अपनी हर बात को बेबाकी से सामने रखती हैं। उनका मानना है कि महिलाएं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में बात करने से बचती हैं क्योंकि उन्हें इस बात का डर होता है कि इस आधार पर उनको लेकर एक खास तरह की धारणा बना ली जाएगी। दिग्गज हॉलीवुड निर्माता हार्वी वाइंस्टीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न के कई आरोपों के बाद भारत में भी इरफान खान एवं ऋचा चड्ढा जैसी फिल्मी हस्तियों ने अपने करियर की शुरुआत में ‘कास्टिंग काउच’ की समस्या से दो चार होने की बात स्वीकार की थी। विद्या का मानना है कि यौन उत्पीड़न की घटनाएं केवल फिल्म जगत तक में ही सीमित नहीं है।

एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, “महिलाएं कभी यौन उत्पीड़न के बारे में बात करने का साहस नहीं जुटा पाती हैं क्योंकि आखिर में उन पर भी अंगुली उठेगी। इसीलिए यौन उत्पीड़न या बलात्कार के बारे में बात करने में महिलाओं को दिक्कत होती है।“ उन्होंने कहा, “यह हर क्षेत्र में है। इसके (फिल्म उद्योग के) बारे में बात की जाती है। फिल्म उद्योग समाज का हिस्सा है। यहां इस बारे में बात की जाती है, बस यही अंतर है।“

विद्या का कहना है कि हॉलीवुड में कई शक्तिशाली लोग शुरू में यौन उत्पीड़न को लेकर चुप रहे। विद्या ने कहा कि जिनके साथ उन्होंने सहज महसूस नहीं किया, उनसे उन्होंने दूरी बना ली क्योंकि वह जीवकोपार्जन के लिए अभिनय पर निर्भर नहीं थीं। बता दें कि उनकी अगली फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (Pics: आलिया-दीपिका सहित शाहरुख खान की बर्थ डे पार्टी में फिल्मी हस्तियों ने मचाया खूब धमाल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन