1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रांड एबेसडर होने के बावजूद भी इस कारण मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में नहीं गईं विद्या बालन

ब्रांड एबेसडर होने के बावजूद भी इस कारण मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में नहीं गईं विद्या बालन

 Published : Aug 14, 2017 07:19 am IST,  Updated : Aug 14, 2017 07:20 am IST

विद्या बालन ऑस्ट्रेलिया में हो रहे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होने वाली थीं। लेकिन वह अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं और रविवार को अपने भांजे और भांजी रुहान और इरा का जन्मदिन मनाने के चलते इस फेस्टिवल में शरीक नहीं हो पाईं।

vidya- India TV Hindi
vidya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विद्या बालन ऑस्ट्रेलिया में हो रहे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होने वाली थीं। लेकिन वह अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं और रविवार को अपने भांजे और भांजी रुहान और इरा का जन्मदिन मनाने के चलते इस फेस्टिवल में शरीक नहीं हो पाईं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सदस्यों में से एक विद्या ने फिल्म 'तुम्हारी सुलु' की शूटिंग पूरी कर ली है। बता दें कि विद्या फिल्म महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर हैं।

एक सूत्र ने बताया, "विद्या ने अभी कुछ नए ब्रांड साइन किए हैं और अपने वर्तमान ब्रांड कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद वह उनकी शूटिंग करेंगी।" सूत्र ने कहा, "इरा और रुहान विद्या की जीवनरेखा हैं और उनके खास दिनों पर उनके इर्द-गिर्द होना विद्या की प्राथमिकता है। सप्ताहांत पर वह अपने जुड़वा भांजे-भांजी का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के फार्म हाउस जाएंगी।"

सूत्र ने बताया कि विद्या अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और परिवार के साथ सप्ताहांत बिताने के चलते इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में इस साल शरीक नहीं हो सकीं। गौरतलब है कि विद्या पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन