1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर बदली 'तुम्हारी सुलू' की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी विद्या की फिल्म

फिर बदली 'तुम्हारी सुलू' की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी विद्या की फिल्म

 Published : Oct 12, 2017 09:05 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 09:05 am IST

विद्या बालन के अभिनय सजी आगामी फिल्म 'तुम्हारी सुलू' की रिलीज डेट को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई हैं। लेकिन अब खबर आई है कि इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल दी गई है।

vidya- India TV Hindi
vidya

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन के अभिनय सजी आगामी फिल्म 'तुम्हारी सुलू' की रिलीज डेट को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई हैं। लेकिन अब खबर आई है कि इस फिल्म को 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इसे प्रस्तावित तारीख से एक सप्ताह पहले ही रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में नई रिलीज की तारीख घोषित की। विज्ञापन फिल्म निर्माता सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'तुम्हारी सुलू' को जीवन के एक टुकड़े पर हास्य-नाटक के रूप में वर्णित किया गया है।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर और शांति शिवराम ने किया है, जबकि फिल्म में मानव कौल, नेहा धूपिया और आर जे मलिस्का सहायक भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। विद्या काफी समय से अपनी इस फिल्म के लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस भी उनकी इस फिल्म के लिए बेसब्री देखने को मिल रही है।

वहीं दूसरी ओर विद्या भी अपनी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं, और हाल ही में एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, "सुलू कोई ऐसा व्यक्ति है जो दूसरे क्या सोचते हैं उसकी परवाह नहीं करता है। वह केवल परवाह करती है कि वह क्या चाहती है।" (पूजा भट्ट लेकर आ रही हैं नई ‘सड़क’, बताया इस बार क्या होगा खास)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन