1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Kahaani 2' Trailer: जबरदस्त थ्रिलर के बीच बोल्ड सीन का तड़का

'Kahaani 2' Trailer: जबरदस्त थ्रिलर के बीच बोल्ड सीन का तड़का

 Published : Oct 25, 2016 07:50 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 07:50 pm IST

विद्या बालन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब विद्या और सुजॉय शानदार जुगलबंदी से बनी फिल्म 'कहानी 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

vidya- India TV Hindi
vidya

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सुजॉय घोष अपनी इस फिल्म की घोषणा काफी समय पहले ही कर दी थी। लेकिन कुछ वक्त पहले आई खबरों के अनुसार विद्या और सुजॉय में किसी चीज को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके कारण यह फिल्म भी टल गई थी। लेकिन अब इन दोनों की शानदार जुगलबंदी से बनी फिल्म 'कहानी 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े:-

पिछले फिल्म का पोस्टर और टीजर जारी करने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर चर्चा थी। लेकिन इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद कहा जा सकता है कि दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। यह बेहद शानदार है। इसमें थ्रिलर के साथ रोमांस का ङभी जबरदस्त तड़का लगाया गया है। फिल्म में विद्या एक बच्ची की मां के किरदार में नजर आ रही हैं। साथ ही इसमें काफी बोल्ड सीन्स भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसा दावा किया गया है कि 2012 में आई फिल्म के मुकाबले इसमें दोगुना रहस्य एवं रोमांच और सस्पेंस देखने के लिए मिलेगा।

फिल्म में विद्या, दुर्गा रानी सिंह नाम की महिला के किरदार में नजर आ रही हैं। इसमें उनके अलावा अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही विद्या ने ट्विटर पर अपनी इस फिल्म का टीजर जारी करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा था, "'जब तक मुझे दोषी साबित नहीं किया जाता..तब तक मैं मासूम हूं।"

आपको बता दें कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी' हिट फिल्मों में से एक थी। इसके सीक्वल को इसी साल 25 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज करने की बात कहीं जा रही थी। हालांकि किसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। जिसे अब 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन