1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कहानी 2' का दमदार टीजर रिलीज, इस अवतार में नजर आईं विद्या बालन

'कहानी 2' का दमदार टीजर रिलीज, इस अवतार में नजर आईं विद्या बालन

 Published : Oct 22, 2016 05:32 pm IST,  Updated : Oct 22, 2016 06:24 pm IST

अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म 'कहानी 2' के कारण काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक के बाद इसका टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें वह सफाई देती हुई नजर आ रही है। वह बोल रही है कि 'उन्होंने किसी का खून या अपहरण नहीं किया हैं।'

vidhya balan- India TV Hindi
vidhya balan

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म 'कहानी 2' के कारण काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक के बाद इसका टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें वह सफाई देती हुई नजर आ रही है। वह बोल रही है कि 'उन्होंने किसी का खून या अपहरण नहीं किया हैं।'

इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए विद्या बालन ने लिखा कि 'जब तक मुझे दोषी साबित नहीं किया जाता..तब तक मैं मासूम हूं।'

इस फिल्म को सुजोय घोष से निर्देशित किया है। जिसने इसके पहले पार्ट 'कहानी' को निर्देशित किया था। इस फिल्म में विद्या 'दुर्गा रानी सिंह' के अवतार में नजर आ रही है। इस फिल्म में विद्या के अलावा अर्जुन रामपाल अहम भूमिका में है।

इस टीजर को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्म कितनी जमदार होगी। वह दर्शकों के बीच एक बार फिर शानदार वापसी करेंगी।

आपको बता दें कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी' हिट फिल्मों में से एक थी। इसके सीक्वल को इसी साल 25 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज करने की बात कहीं जा रही थी। हालांकि किसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। जिसे अब 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

देखे टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन