1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शानदार एक्शन करते आए नजर

विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शानदार एक्शन करते आए नजर

 Published : Jul 25, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 09:45 pm IST

विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'खुदा हाफिज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 14 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

khuda haafiz trailer- India TV Hindi
खुदा हाफिज ट्रेलर Image Source : INSTAGRAM/MEVIDYUTJAMMWAL

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल एक बार फिर एक्शन का फुल डोज लेकर आ गए हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'खुदा हाफिज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

2 मिनट 13 सेकेंड के ट्रेलर की शुरूआत मंदी के दौर से शुरू होती है। जिसके बाद विद्युत की पत्नी देश के बाहर जाती हैं और किडनेप हो जाती हैं। ऐसे में विद्युत अपनी पत्नी को बचाने के लिए धरती-आसमान एक कर देते हैं। वह गुंडो से लड़ते हैं। ट्रेलर में वह शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। विद्युत के इस मिशन में अनु कपूर उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर विद्युत का फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

फारुक कबीर को खुदा हाफिज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को स्पेशल 26, रेड जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले मंगत पाठक ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विद्युत के साथ शिवालिखा ओबेरॉय, अनू कपूर, शिव पंडित और अहाना कुमारा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। खुदा हाफिज 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन