1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'संजू' की टीम ने शानदार काम किया : विद्युत जामवाल

'संजू' की टीम ने शानदार काम किया : विद्युत जामवाल

 Published : Apr 30, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 03:55 pm IST

 अभिनेता विद्युत जामवाल ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस फिल्म में काम करने वाले हर शख्स ने शानदार काम किया है।

संजू- विद्युत जामवाल- India TV Hindi
संजू- विद्युत जामवाल Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता विद्युत जामवाल ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस फिल्म में काम करने वाले हर शख्स ने शानदार काम किया है। संजय दत्त के जीवन पर आधारित 'संजू' के हालिया रिलीज टीजर पर प्रतिक्रिया जताते हुए विद्युत ने कहा, "मुझे वास्तव में यह पसंद आया और जिन लोगों ने इस फिल्म में काम किया है उन्होंने शानदार काम किया है।"

विद्युत ने शनिवार को एक फैशन समारोह में मीडिया के साथ बातचीत की जहां उन्होंने एफबीबी फैशन हब के लिए अभिनेत्री ईशा गुप्ता के साथ रैंप वॉक की।

अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात करते हुए विद्युत ने कहा, "मैंने हाल ही में 'जंगली' की शूटिंग खत्म की है जो जल्द ही रिलीज होगी। फिलहाल मैं महेश मांजरेकर की फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं और इसके बाद मैं 'कमांडो 3' की शूटिंग करूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन