1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा गुप्ता बना रही हैं अपनी फुटबॉल टीम, जानिए क्यों है ये खास

ईशा गुप्ता बना रही हैं अपनी फुटबॉल टीम, जानिए क्यों है ये खास

 Published : Dec 19, 2017 08:57 am IST,  Updated : Dec 19, 2017 08:57 am IST

ईशा गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन इसकी वजह से उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि लड़कियों में खेल के प्रति जागरुकता फैलाना है। इसके लिए वह अपनी महिला फुटबॉल टीम बनाने पर काम कर रही हैं।

esha gupta- India TV Hindi
esha gupta

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन इसकी वजह से उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि लड़कियों में खेल के प्रति जागरुकता फैलाना है। इसके लिए वह अपनी महिला फुटबॉल टीम बनाने पर काम कर रही हैं। ईशा ने एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि यदि आप किसी चीज को पर्याप्त पसंद करते हैं, तो उसके लिए लड़ें और उसे प्राप्त करें। गांवों और छोटे शहरों में बहुत सी लड़कियां हैं, जिनके अंदर प्रतिभा छिपी है, लेकिन वे खेलने के लिए आश्वस्त नहीं हैं। इसलिए एक टीम बनाने की इस पहल से इन लड़कियों को मदद मिलेगी।"

एक सूत्र ने कहा कि ईशा 'उन महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की तलाश में हैं, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिलता।' सूत्र के अनुसार, "ऐसे नियम बनाए गए हैं जो लड़कियों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें 'छूने' की चिंताओं के कारण खेल खेलने से रोकते हैं। ईशा का मानना है कि यह नियम अनुचित हैं। अभिनेत्री का मानना है कि सभी को, जो वे चाहते हैं उसे करने का अवसर मिलना चाहिए।"

बता दें कि कुछ वक्त से ईशा अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। उन्हें पिछली बार फिल्म 'कमांडो 2 : द ब्लैक मनी ट्रेल' में देखा गया था। इसमें उनके अलावा विद्युत जामवाल और अदा शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ थे। गौरतलब है कि फिलहाल वह अपनी फिल्म 'आंखें-2' में की त्यारियों में व्यस्त चल रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन