1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने थाईलैंड के लिए भरी उड़ान, शुरु हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग

अमिताभ बच्चन ने थाईलैंड के लिए भरी उड़ान, शुरु हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग

 Published : Dec 06, 2017 07:53 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 07:53 pm IST

अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई हैं। फिलहाल दोनों ही सितारे अपनी इस फिल्म के शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। अब बुधवार की सुबह बिग बी ने अपनी इस फिल्म...

aamir amitabh- India TV Hindi
aamir amitabh

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई हैं। फिलहाल दोनों ही सितारे अपनी इस फिल्म के शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। अब बुधवार की सुबह बिग बी ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए थाईलैंड की ओर उड़ान भरी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अभिनेता के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, उन्होंने थाईलैंड के लिए उड़ान भरी है। बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' वर्ष 2018 में दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म में अमिताभ और आमिर के अलावा अभिनेत्री फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यह दूसरा मौका है जब आमिर और फातिमा पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इससे पहले इन दोनों सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में देखा जा चुका है। वहीं दूसरी ओर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग का शेड्यूल इससे पहले यूरोप का माल्टा था।

यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की यह फिल्म विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। वह इससे पहले कैटरीना और आमिर अभिनीत फिल्म 'धूम 3' का निर्देशन कर चुके हैं। यह वर्ष 1839 के उपन्यास 'कॉन्फेशन्स ऑफ ए ठग' का रूपांतरण है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन