1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कालिया' के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक, विजू खोटे के लिए नम हुईं सभी की आंखें

'कालिया' के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक, विजू खोटे के लिए नम हुईं सभी की आंखें

 Written By: IANS
 Published : Sep 30, 2019 08:10 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 08:16 pm IST

विजू खोटे के निधन पर ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित नेने और अजय देवगन जैसे कलाकारों ने शोक जताया है।

Viju Khote- India TV Hindi
Viju Khote

मुंबई: वरिष्ठ कलाकार विजू खोटे (Viju Khote) के निधन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। इनमें ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित नेने और अजय देवगन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 

ऋषि कपूर ने कहा, "तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे सालों पुराने दोस्त विजू। हम हमेशा बहन शोभा खोटे के साथ बाइक की सवारी किया करते थे। हम आपको बहुत याद करेंगे।"

माधुरी ने ट्वीट किया, "विजू खोटे जी के निधन के बारे में जानकार काफी दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

अजय देवगन ने लिखा, "विजू खोटे जैसे अभिनेता खुद में एक संस्थान की तरह थे। उनके द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काम को हमेशा याद किया जाएगा। मुझे उनके साथ कुछ फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला। आपकी आत्मा को शांति मिले सर। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है।"

अनूप जलोटा ने लिखा, "विजू खोटे जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।"

राहुल ढोलकिया ने लिखा, "विजू खोटे जी को एक कमर्शियल के दौरान निर्देशित करने का सौभाग्य मिला। वह काफी भले आदमी और शानदार अभिनेता थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।"

सुनील शेट्टी ने लिखा, "हम आपको याद करेंगे विजू जी। आपकी आत्मा को शांति मिले।" 

Also Read:

Kasautii Zindagii Kay 2 New Promo: अनुराग-प्रेरणा के बीच दूर होंगी गलतफहमियां, लेकिन फिर हो रही है कोमोलिका की एंट्री

फरहान अख्तर ने 'तूफ़ान' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, 2 अक्टूबर 2020 को जॉन की 'सत्यमेव जयते' से होगी टक्कर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन