1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: इस बड़ी वजह से एक फिर शो में दस्तक देंगे मोनालीसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत

Bigg Boss 10: इस बड़ी वजह से एक फिर शो में दस्तक देंगे मोनालीसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत

 Published : Jan 16, 2017 07:13 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 07:13 pm IST

‘बिग बॉस 10’ जैसे-जैसे अपने आखरी पड़ाव के करीब आता जा रहा वैसे-वैसे ही और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। शो में कुछ प्रतिभागी काफी अच्छे दोस्त बने हैं। इन्हीं में से एक मोना लीसा और मनु पंजाबी की दोस्ती भी है।

monalisa- India TV Hindi
monalisa

मुंबई: सलमान खान की होस्टिंग वाला विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 10 जैसे-जैसे अपने आखरी पड़ाव के करीब आता जा रहा वैसे-वैसे ही और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। शो में कुछ प्रतिभागी काफी अच्छे दोस्त बने हैं। इन्हीं में से एक मोना लीसा और मनु पंजाबी की दोस्ती भी है। जिसे लेकर यह भी कहा जाने लगा था कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा भी कुछ है। लेकिन अह खबर आई है मोना लीसा के प्रेमी विक्रांत सिंह राजपूत एक बार फिर से बिग बॉस के घर में दस्तक देंने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल इस बार वह मनु और मोना की दोस्ती पर अपनी या जनता की राय देने के लिए इस घर में नहीं जा रहे। बल्कि वह मोना को शादी का प्रस्ताव करने के लिए बिग बॉस के घर में दस्तक देंगे।

विक्रांत सोमवार को ‘बिग बॉस’ के घर में प्रवेश करेंगे और मोना को शादी के लिए प्रस्ताव देंगे। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और भोजपुरी फिल्म उद्योग से विभिन्न हस्तियां भी आएंगी। विक्रांत का कहना है कि वह इस पर पिछले कुछ समय से विचार करते रहे हैं।

विक्रांत ने बताया, “मैं बहुत खुश हूं। लोग सोच रहे होंगे कि यह फर्जी है, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं इतना उत्साहित हूं कि तीन दिनों से सोया नहीं हूं।“ उन्होंने कहा, “मैं हर किसी को यह नहीं बता सकता कि मैं मोना से प्यार करता हूं, लेकिन इस प्लेटफॉर्म के जरिए जो कि इतना भव्य है, हर किसी को पता चल जाएगा कि हम एक दूसरे के लिए बने हैं।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन