1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीएम मोदी को रिसेप्शन के लिए इन्वाइट करने पहुंचे विराट-अनुष्का, तस्वीरें हुईं वायरल

पीएम मोदी को रिसेप्शन के लिए इन्वाइट करने पहुंचे विराट-अनुष्का, तस्वीरें हुईं वायरल

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Dec 20, 2017 09:27 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 09:40 pm IST

विराट कोहली अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। विराट ने पीएम मोदी को मिठाई सौंपी और अपने रिसेप्शन के लिए इन्वाइट भी किया।

anushka - India TV Hindi
anushka Image Source : PTI

नई दिल्ली: विराट-अनुष्का इटली में शादी करके और हनीमून मनाकर दिल्ली लौट आए हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली मे दोनों का रिसेप्शन है और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में दोनों क्रिकेट और फिल्म स्टार्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे। इस बीच विराट कोहली अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। विराट ने पीएम मोदी को मिठाई सौंपी और अपने रिसेप्शन के लिए इन्वाइट भी किया। पीएम मोदी ने भी दोनों को शादी की शुभकामनाएं दीं।

पीएमओ के ट्विटर हैंडल से ये तस्वीर शेयर की गई है।

अनुष्का इस मौके पर नीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने लाल रंग की बिंदी और लाल चूड़ा पहना हुआ था। उनके चेहरे पर नई नवेली दुल्हन वाला ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। विराट कोहली इस मौके पर नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। दोनों कुछ देर तक पीएम के साथ ठहरे और फिर वापस आ गए।

विराट और अनुष्का ने इटली में जाकर ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रहे थे। शादी के बाद विराट और अनुष्का मुंबई के वरली में शिफ्ट हो जाएंगे। विराट ने अनुष्का के लिए सी फेस्ड फ्लैट लिया है।

virat anushka
Image Source : PTIvirat anushka

काम की बात करें तो अनुष्का जल्द ही यशराज बैनर की फिल्म सुई धागा में वरुण धवन के साथ काम करती दिखेंगी। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म ‘परी’ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी अनुष्का को पूरा करना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन