1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग शेयर की फोटो, लिखा, 'हमारे पास कुछ नहीं, बस प्यार है'

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग शेयर की फोटो, लिखा, 'हमारे पास कुछ नहीं, बस प्यार है'

 Published : Nov 28, 2019 07:35 am IST,  Updated : Nov 28, 2019 11:14 am IST

विराट कोहली ने अपना 31वां बर्थडे पत्नी अनुष्का के साथ पहाड़ों की वादियों और प्रकृति के बीच मनाया था।

Virat Kohli and Anushka Sharma- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

मुंबई: बांग्लादेश से सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने वेकेशन के दिनों को याद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा संग बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है। ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

विराट ने अनुष्का संग जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों पहाड़ी रास्ते से नीचे उतर रहे हैं। अनुष्का आगे हैं, जबकि विराट उनके पीछे चल रहे हैं। विराट ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'जीवन के सफर में एक साथ चल रहे हैं, जिसमें हमारे पास कुछ नहीं बस प्यार है।' 

Street Dancer 3D के प्रमोशन के दौरान ऑटो से सैर करते नजर आए वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, देखें तस्वीरें

विराट ने एक और तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'कल रात अपनी हॉटी के साथ मूवी देखते हुए।'

बता दें कि विराट कोहली ने अपना 31वां बर्थडे पहाड़ों की वादियों और प्रकृति के बीच मनाया था। वे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान गए थे और शांति से बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने इस दौरान अपने सोशल मीडिया हेंडल पर कई फोटो भी शेयर की थी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन