1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब वीरेंद्र सहवाग ने साक्षी तंवर के लिए बनाई खास चाय

...जब वीरेंद्र सहवाग ने साक्षी तंवर के लिए बनाई खास चाय

 Published : Jan 16, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 12:53 pm IST

साक्षी तंवर इन दिनों एक एपिक चैनल पर प्रसारित होने वाले फूड शो 'त्योहार की थाली' में मेजबानी करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उनके इस शो में क्रिकेट जगत की बेहद लोकप्रिय हस्ती को देखा गया। दरअसल इस शो के एक खास एपिसोड में साक्षी के साथ...

sakshi- India TV Hindi
sakshi

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा साक्षी तंवर इन दिनों एक एपिक चैनल पर प्रसारित होने वाले फूड शो 'त्योहार की थाली' में मेजबानी करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उनके इस शो में क्रिकेट जगत की बेहद लोकप्रिय हस्ती को देखा गया। दरअसल इस शो के एक खास एपिसोड में साक्षी के साथ पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने उन्होंने साक्षी के लिए खुद चाय भी बनाई। सहवाग के साथ खाना बनाने के अनुभव के बारे में साक्षी ने कहा, "मेरे शो पर वीरेंद्र सहवाग का आना अच्छा रहा। उन्होंने आकर ढेर सारी यादों को शेयर किया।"

साक्षी ने कहा, "उन्होंने बताया कि जब वह किसी टूर्नामेंट के लिए जाते थे तो उनकी मां उनके लिए 'गोंद के लड्डू' पैक किया करती थीं और इसका आकार क्रिकेट की गेंद जितना बड़ा होता था। चूंकि, वह मैच के दौरान ज्यादा नहीं खाते थे इसलिए वह एक लड्डू और एक लीटर दूध के साथ पेट भरते थे।"

साक्षी के लिए सहवाग ने एक कप चाय भी बनाई। साक्षी ने कहा कि चाय बेहद अच्छी बनी है। अभिनेत्री ने कहा कि सहवाग ने भोजन बनाने में भी उनकी मदद की और मूली और गाजर कद्दूकस किए। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें (सहवाग) खाना पकाने में गहरी रुचि है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन