1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक ओबेरॉय का बेटा है बड़ा ड्रामेबाज!

विवेक ओबेरॉय का बेटा है बड़ा ड्रामेबाज!

 Published : Jun 20, 2018 07:48 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 07:48 am IST

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बेटे विवान के मजेदार पल साझा करते हुए कहा कि विवान में ड्रामेबाजी अनुवांशिक रूप से 

विवेक ओबरॉय- India TV Hindi
विवेक ओबरॉय

मुंबई: बच्चों के रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' के तीसरे सत्र के निर्णायक बनने को तैयार अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बेटे विवान के मजेदार पल साझा करते हुए कहा कि विवान में ड्रामेबाजी अनुवांशिक रूप से है। विवेक ने कहा, "कल रविवार था और लंबे समय के बाद मुझे छुट्टी मिली थी, इसलिए मैं छत पर बैठकर अपने सेरेमिक कम में चाय के साथ बारिश का मजा ले रहा था। मुझे बारिश बहुत अच्छी लगती है, मैं वहां आराम कर रहा था, मेरे बेटे के लिए मैं उसका हीरो हूं, इसलिए जो मैं करना हूं वो भी वहीं करता है।"

उन्होंने कहा, "जब मैं दो मिनट के लिए वहां से हटा मेरा बेटा विवान वहां आया और कप तोड़ दिया, जब मैं वापस आया तो उससे कप तोड़ने के बारे में पूछा तो कहना लगा, 'डेडा, कौआ आया था और आपकी चाय पीने की कोशिश कर रहा था, इसलिए जब मैं उसे भगा रहा था तो कप गिर गया' मैं इस खूबसूरत अनुभव का आनंद लिया।"

टेलीविजन चैनल जीटीवी पर उमंग कुमार और सोनाली बेंद्रे भी निर्णायक के तौर पर दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन