1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बैंक चोर' में निभा रहे हैं पुलिस का किरदार लेकिन रियल लाइफ में चोरी करते हैं विवेक ओबरॉय !

'बैंक चोर' में निभा रहे हैं पुलिस का किरदार लेकिन रियल लाइफ में चोरी करते हैं विवेक ओबरॉय !

 Published : May 28, 2017 05:31 pm IST,  Updated : May 28, 2017 05:32 pm IST

अभिनेता विवेक ओबरॉय अपनी आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन असल जिंदगी में विवेक ओबरॉय चोरी करते हैं।

DSFA- India TV Hindi
DSFA Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता विवेक ओबरॉय अपनी आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन असल जिंदगी में विवेक ओबरॉय चोरी करते हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा खुद कहना है विवेक ओबरॉय का।

विवेक ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है, "बचपन को छोड़ो, मैं अब भी चोरी करता हूं। मुझे चॉकलेट बहुत पसंद है और मेरी पत्नी मेरे साथ बहुत सख्त है। वह मना करती है, 'तुम चॉकलेट नहीं खा सकते। तुम्हें फिट रहना है।' हम बच्चों के लिए चॉकलेट खरीदते हैं और वह उसे छिपा कर अलग जगह रख देती है, ताकि वे मुझे न मिल पाएं।"

40 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह चॉकलेट्स देख लेते हैं और फिर चोरी करते हैं।

उन्होंने कहा, "कई बार वह (विवेक की पत्नी) चॉकलेट चुराते हुए मुझे पकड़ लेती है। रितेश (देशमुख) और आफताब (शिवदासानी) जैसे मेरे सभी दोस्त मेरा मजाक बनाते हैं।"

SADF
Image Source : PTISADF

बंपी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स के बैनर तले वितरित 'बैंक चोर' में रितेश देशमुख और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन