1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' से परेशान हैं विवेक की पत्नी

'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' से परेशान हैं विवेक की पत्नी

 Published : Jun 20, 2018 07:52 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 07:52 am IST

'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' के तीसरे सत्र का लक्ष्य मनोरंजन के साथ अभिनय सीखने वालों या भविष्य में सुपरस्टार बनने की इच्छा रखने वालों की क्षमताएं बढ़ाता है।

विवेक ओबरॉय- India TV Hindi
विवेक ओबरॉय

मुंबई: रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की प्रेसवार्ता में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उनकी पत्नी प्रियंका इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्होंने तीसरी बार शो के निर्णायक के तौर पर हामी भरी है। उन्होंने इसकी वजह संवाददाताओं से साझा की। विवेक ने कहा, "जब भी मैं फिल्में, वेबश्रृंखला, स्टंट, एक्शन सीक्वेंस या कुछ भी करता हूं, तो मेरी पत्नी को कोई चिंता नहीं होती, लेकिन जब मैं 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' से सहमत हो गया तो वो परेशान हो जाती है।"

उन्होंने कहा, "इसकी वजह है, जब मैंने शो का पहला सत्र किया तो पहला बेटा विवान आया और दूसरा किया तो बेटी एमिया आई, और अब जब मैं तीसरे सत्र के लिए सहमत हो गया हूं तो प्रियंका बोली बहुत हो गया, अब और बच्चे नहीं।"

'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' के तीसरे सत्र का लक्ष्य मनोरंजन के साथ अभिनय सीखने वालों या भविष्य में सुपरस्टार बनने की इच्छा रखने वालों की क्षमताएं बढ़ाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन