नई दिल्ली: Indian Television Academy Awards 2017 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और इसी के साथ दर्शकों के पास अपने पसंदीदा न्यूज चैनल India TV को देश का सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल बनाने का मौका है। Indian Television Academy Awards 2017 के जरिए आप सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल (हिंदी) समेत कई कैटिगरीज में अपना वोट दे सकते हैं। आपके द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर प्रत्येक कैटिगरी के विजेताओं का ऐलान किया जाएगा।
कैसे करें वोट:
India TV को देश का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल बनाने के लिए आप अपना वोट दो तरीकों से दर्ज कर सकते हैं। पहला तरीका है कि आप www.indiatvnews.com पर लॉग ऑन करें और वहां दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको सीधे Indian Television Academy Awards 2017 की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां जाकर आप अपना वोट दर्ज कर सकते हैं।
वहीं दूसरा तरीका यह है कि आप सीधे www.indiantelevisionacademy.com की वेबसाइट पर जाएं और India TV को देश का नंबर वन चैनल बनाने के लिए अपना वोट दर्ज करें। यहां पर आप न सिर्फ देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल की कैटिगरी में बल्कि विभिन्न अन्य कैटिगरीज में भी अपना वोट दर्ज कर सकते हैं। वोट देने के बाद आप वेबसाइट पर अपने नाम के साथ-साथ अपना ईमेल और मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना न भूलें।
जीत सकते हैं कई शानदार ईनाम:
आप Indian Television Academy Awards 2017 की वेबसाइट पर वोट करके न सिर्फ अपने पसंदीदा न्यूज चैनल इंडिया टीवी को नंबर वन बना सकते हैं बल्कि कई आकर्षक इनाम भी जीत सकते हैं।