1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहता हूं: अनिल कपूर

पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहता हूं: अनिल कपूर

 Published : Jun 06, 2016 03:12 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 03:50 pm IST

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने हॉलीवुड में भी काम किया है और अब उनकी ख़्वाहिश पाकिस्तान में काम करने की है। हॉलीवुड फ़िल्म स्लमडॉग मिलिओनैयर के स्टार अनिल कपूर ने वॉयस ऑफ अमेरिका के साथ

Anil Kapoor- India TV Hindi
Anil Kapoor

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने हॉलीवुड में भी काम किया है और अब उनकी ख़्वाहिश पाकिस्तान में काम करने की है।

हॉलीवुड फ़िल्म स्लमडॉग मिलिओनैयर के स्टार अनिल कपूर ने वॉयस ऑफ अमेरिका के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें पाकिस्तान के लोगों से जो प्यार मिलता है उसके लिए वह उनके आभारी हैं और पाकिस्तान जाना चाहते हैं।

"मुझे बहुत ख़ुशी होती है जब पता चलता है कि वहां (पाकिस्तान) में हमारे भाई और बहनें हमारी फिल्में पसंद करते हैं। वो चाहें हिंदुस्तान से हों या फिर पाकिस्तान से, उन्हें खुश रखना ही हमारा काम है। हमारे लिए सारी दुनिया एक है।"

अनिल कपूर ने पाकिस्तान और भारते के बीच सहयोग की हिमायत करते हुए कहा, "ये ज़रुर होना चाहिए। फिल्मों का को प्रोडक्शन होना चाहिए, हमें पाकिस्तान में काम करने की इजाज़त मिलनी चाहिये और फिल्मों तथा हमें लेकर सेंसर बोर्ड को फ़रागदिल होना चाहिए। ये पिल्म के लिए बेहतर होगा।"

अनिल कपूर ने कहा कि वो पाकिस्तान जाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और उन्हें बस मौक़े की तलाश है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन