1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बादशाह की वीडियो में ठुमके लगाते नजर आएंगी लवरात्रि एक्ट्रेस वरीना हुसैन

बादशाह की वीडियो में ठुमके लगाते नजर आएंगी लवरात्रि एक्ट्रेस वरीना हुसैन

 Published : Dec 09, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Dec 09, 2018 02:22 pm IST

बॉलीवुड में इस साल फिल्म 'लवरात्रि' से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री वरीना हुसैन रैपर बादशाह के 'शी मूव इट लाइक' की वीडियो में नजर आएंगी। 

Warina Hussain- India TV Hindi
Warina Hussain

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इस साल फिल्म 'लवरात्रि' से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री वरीना हुसैन रैपर बादशाह के 'शी मूव इट लाइक' की वीडियो में नजर आएंगी।  उनकी अल्बम 'वन' का यह गीत 10 दिसंबर को रिलीज होगा।

वरीना ने आईएएनएस से कहा, "बादशाह संग शूटिंग शानदार रही। यह गाना पहले ही मुझे बहुत पसंद है। मैं इसमें तीन अलग-अलग लुक्स में नजर आऊंगी। यह मेरी पहली पॉप वीडियो है और मुझे पहले से पता था कि अगर में पॉप सॉन्ग करूंगी तो वो बादशाह के साथ करूंगी।"

वह बादशाह को बेहद प्रतिभाशाली मानती हैं। वरीना ने कहा, "संगीत को लेकर उनका बेहतरीन नजरिया है। मैं उनकी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। उनके और सोनी म्यूजिक टीम के साथ शूटिंग का मेरा शानदार अनुभव रहा। मुझे यकीन है कि यह संगीत सुनने वालों और प्रशंसकों को बहुत पसंद आएगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन