नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्म "बजरंगी भाईजान" शुक्रवार हो रिलीज हो गई। रिलीज होने से पहले ही फिल्म के नाम पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मुख्य भूमिका में नजर आ रहें है। फिल्म की कहानी में हर्षाली "मुन्नी" का किरदार निभा रही है जो पाकिस्तान की रहने वाली है और किसी वजह से अपने परिवार से अलग होकर हिन्दुस्तान की सरजमीं पर पहुंच जाती है जहां उसकी मुलाकात सलमान यानी पवन कुमार चतुर्वेदी से होती है।
अब पवन का मकसद बन जाता है कि वह मुन्नी को उसके घर पाकिस्तान पहुंचाए। लेकिन पवन के पास कोई वीजा या पासपोर्ट नहीं है। फिल्म में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पवन कुमार को इसके लिए कितनी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। कुल मिलाकर इस फिल्म को लेकर आलेचक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहें है। कुछ का मानना है कि फिल्म में कुछ भी वैसा नहीं है जिसकी उम्मीद सलमान के फैन हर बार करते है, वहीं इसके इतर कुछ लोगों का कहना है फिल्म में सलमान ने बेहरीन काम किया है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्दे पर एंट्री कहानी में नई जान फूंक देती है।
इन 5 वजहों के कारण आप जरूर देखें फिल्म