1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आपने देख जस्सी गिल और बादशाह का ये धमाकेदार पार्टी सॉन्ग

क्या आपने देख जस्सी गिल और बादशाह का ये धमाकेदार पार्टी सॉन्ग

 Published : Jan 25, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 05:17 pm IST

जस्सी ने हाल ही में अपना नया सिंगल ‘दिल तों ब्लैक’ रिलीज किया है।

DIL TON BLACK - India TV Hindi
DIL TON BLACK

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी एक्टर और सिंगर जस्सी गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आनंद एल रॉय की फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्स’ में जस्सी सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगे। जस्सी ने हाल ही में अपना नया सिंगल ‘दिल तों ब्लैक’ रिलीज किया है। यह सिंगल जस्सी ने बादशाह के साथ मिलकर तैयार किया है।

जस्सी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, वहीं म्यूजिक दिया है बी प्राक ने, जानी ने इस गाने के लिरिक तैयार किए हैं। इस गाने में जस्सी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए रहे हैं।

गाने के बारे में बात करते हुए जस्सी ने बताया- मैं बहुत खुश हूं कि मैं बादशाह के साथ काम कर रहा हूं। वो भारत के बेस्ट सिंगर्स में से एक हैं। ‘दिल तों ब्लैक’ एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे हमने बहुत मजे से बनाया है। मुझे लग रहा है फैंस को यह गाना सुनने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे शूट करने में आया था।

यहां देखिए गाना-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन