1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1921’ में भूत बनकर डराएंगी ये हॉलीवुड अदाकारा

विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1921’ में भूत बनकर डराएंगी ये हॉलीवुड अदाकारा

 Published : Jan 09, 2018 10:02 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 10:02 pm IST

विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म हॉरर '1921' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि इस फिल्म से हॉलीवुड अदाकारा एंजेला क्रिसलिंज्की बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनका कहना है कि वह इस फिल्म में नकरात्मक किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।

mahesh bhatt- India TV Hindi
mahesh bhatt

मुंबई: फिल्मकार विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म हॉरर '1921' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि इस फिल्म से हॉलीवुड अदाकारा एंजेला क्रिसलिंज्की बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनका कहना है कि वह इस फिल्म में नकरात्मक किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। एंजेला ने एक बयान में कहा, "फिल्म में एक दिलचस्प ट्विस्ट है, मैं इसकी जानकारी देकर मजा खराब नहीं करना चाहती। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मैं फिल्म में नकारात्मक किरदार निभा रही हूं, जिसके कारण करण की मुश्किलें बढ़ती हैं। यह पता करने के लिए कि मैं उसे क्यों सताती हूं, करण, जरीन की मदद लेते हैं, जो भूतों के बारे में जानकारी रखती है।"

गौरतलब है कि एंजेला इससे पहले विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया' में नजर आने वाली थीं। लेकिन बाद उन्होंने ‘1921’ हिन्दी सिनेमा में अपने किरयर की शुरुआत की। बता दें कि इस फिल्म में करण कुंद्रा और जरीन खान को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है।

एंजेला ने कहा, "मेरा दृढ़ता से मानना है कि भगवान की योजना हमेशा सर्वक्षेष्ठ होती है और वह सही समय पर हमें अवसर प्रदान करते हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण मुझे 'माया' से बाहर होना पड़ा और यह मेरे लिए एक छिपा हुआ आशीर्वाद साबित हुआ।" '1921' की कहानी करण, जरीन और एंजेला के इर्द-गिर्द घूमती है जो जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म में एंजेला, मेहर वाडिया का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन