1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलदीप सेंगर की सजा को सस्पेंड करने और जमानत देने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दो वकीलों ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी

कुलदीप सेंगर की सजा को सस्पेंड करने और जमानत देने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दो वकीलों ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 25, 2025 02:38 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 02:44 pm IST

कुलदीप सेंगर को जमानत देने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दो महिला वकीलों ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

कुलदीप सेंगर- India TV Hindi
कुलदीप सेंगर (फाइल फोटो) Image Source : ANI

नई दिल्लीः उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सज़ा को सस्पेंड करने और उन्हें ज़मानत देने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दो महिला वकीलों ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में कुलदीप सेंगर की रिहाई के आदेश को गलत बताया गया है। सुप्रीम कोर्ट में दी गई याचिका में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सेंगर को आजीवन कारावास की सजा हुई है, ऐसे में इस तरह का आदेश गलत है। 

सीबीआई भी सुप्रीम कोर्ट में करेगी अपील

उधर, सीबीआई भी दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ जल्द ही अपील करेगी। सीबीआई का कहना है कि पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

कुलदीप सिंह सेंगर को हाई कोर्ट ने दी है जमानत 

आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 दिसंबर को कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दी थी। इस फैसले के खिलाफ समाज के सभी तबकों में आक्रोश देखा जा रहा है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद पीड़िता ने दिल्ली में इंडिया गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस उसे जबरन उठा ले गई।

पीड़िता ने राहुल गांधी से मुलाकात की

इसके अलावा ही पीड़िता ने कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान पीड़िता ने राहुल गांधी के सामने अपनी तीन मांगें रखी। पहली उन्हें सुप्रीम कोर्ट में सेंगर के खिलाफ लड़ने के लिए एक टॉप लेवल का वकील दिलाने में मदद करें। दूसरी उन्हें कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट होने में मदद करें और तीसरी मांग पीड़िता के पति को बेहतर नौकरी दिलाई जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत