1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Gochar 2026: मकर संक्रांति पर मंगल की चाल से किस्मत लेगी करवट, रूचक राजयोग से इन 5 राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख

Mangal Gochar 2026: मकर संक्रांति पर मंगल की चाल से किस्मत लेगी करवट, रूचक राजयोग से इन 5 राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Dec 25, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 02:52 pm IST

Mangal Gochar 2026: जनवरी 2026 में मंगल का गोचर पंच महापुरुष रूचक राजयोग बनाएगा। इस दौरान मंगल ग्रह की कृपा से पांच राशियों को विशेष लाभ होगा। इस गोचर से करियर में उन्नति, धन लाभ, पद प्रतिष्ठा और साहस में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

Mangal Gochar 2026- India TV Hindi
मंगल का मकर राशि में गोचर Image Source : UNSPLASH

Mangal Gochar 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाली है। नए साल के पहले ही माह में मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह गोचर न केवल ऊर्जा और साहस को बढ़ाने वाला होगा, बल्कि पंच महापुरुष योग में से एक बेहद शुभ रूचक राजयोग का भी निर्माण करेगा। यह योग मकर संक्रांति के बाद बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में करियर, धन और प्रतिष्ठा से जुड़े बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानिए किन राशियों को लाभ होगा। 

मकर राशि में मंगल का गोचर और रूचक राजयोग

मंगल ग्रह 16 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दूसरे चरण में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि मंगल की उच्च राशि मानी जाती है। उच्च राशि में पहुंचकर मंगल की शक्ति और प्रभाव में वृद्धि होती है। इसी दौरान मंगल पंच महापुरुष योग में से एक रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे, जो साहस, नेतृत्व क्षमता और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह योग 23 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दसवें भाव में हो रहा है। यह समय करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा। सही करियर विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिल सकते हैं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अचानक लाभ की संभावना भी है। हालांकि वाद विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर सातवें भाव में हो रहा है। व्यापार में सफलता और धन लाभ के योग बनेंगे। विरोधियों पर जीत मिलेगी और बिजनेस विस्तार फायदेमंद रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, इसलिए छोटी बातों को बढ़ाने से बचें। बच्चों की शिक्षा के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाह के योग भी बन सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे विरोधियों पर विजय मिलेगी और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। करियर में उन्नति और नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे भाव में गोचर करेंगे। यह समय साहस और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नई व्यावसायिक नीतियां लाभ देंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खेल से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल पहले भाव में गोचर करेंगे। उच्च राशि में मंगल का यह प्रभाव ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। करियर और व्यापार में प्रगति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और घूमने फिरने की योजना बन सकती है। संपत्ति खरीदने या निर्माण कार्य के लिए यह समय शुभ है, लेकिन व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Adhik Maas 2026: नए साल 2026 में कब लगेगा अधिकमास?, क्या है मलमास का महत्व और नियम

बुध करेंगे मकर राशि में प्रवेश, नए साल के तीसरे हफ्ते से शुरू होगा गोल्डन टाइम, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।