1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरे ये क्या? अबराम को लगता है अमिताभ बच्चन हैं शाहरुख खान के ‘पापा’

अरे ये क्या? अबराम को लगता है अमिताभ बच्चन हैं शाहरुख खान के ‘पापा’

 Published : Nov 21, 2017 01:27 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 01:27 pm IST

हाल ही में शाहरुख अबराम के साथ अमिताभ की पोती आराध्या के जन्मदिन की पार्टी पर पहुंचे थे।

AMITABH ABRAM SHAH RUKH- India TV Hindi
AMITABH ABRAM SHAH RUKH

मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी पोती आराध्या का छठा जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कई सेलिब्रिटीज अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। शाहरुख खान भी अपने बेटे अबराम के साथ जन्मदिन पर पहुंचे थे। बाद में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थी।

'पीकू' के स्टार ने शाहरुख और अबराम के साथ खींची गई तस्वीरें भी साझा कीं। अमिताभ ने तस्वीरों के साथ लिखा, "इस छोटे बच्चे के लिए...यह रेशेदार 'बुढ्ढी का बाल' खाना चाहता था..तो हम इसे लेकर एक स्टॉल पर गए और उसे पाकर इसके चेहरे की खुशी अमूल्य थी। अबराम..छोटा शाहरुख खान..मनोहर।"

शाहरुख ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "धन्यवाद सर। यह वह पल है, जो इसे अच्छा लगता है। वैसे जब भी वह आपको टीवी पर देखता है आपको मेरा 'पापा' समझता है।"

शाहरुख के जवाब से अमिताभ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने लिखा... हाहा... सो क्यूट।

अमिताभ ने अपनी पोती आराध्या की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन के जश्न में चमकती हुई बर्थडे गर्ल। अपनी नई पोशाक में केक को बांटने में शर्माती हुई और परिवार का गर्व हमेशा लड़कियां रही हैं।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन