1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने एक साथ लाइव परफॉर्म किया

जब अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने एक साथ लाइव परफॉर्म किया

 Published : Jul 14, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 10:35 pm IST

वीडियो क्लिप में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर फिल्म 'पुकार' के 'बच के रहना रे बाबा' सांग और फिल्म 'राम लखन' के 'माई नेम इज लखन' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

जब अमिताभ बच्चन और...- India TV Hindi
जब अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने एक साथ लाइव परफॉर्म किया Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर ने मंगलवार को एक लाइव शो का थ्रोबैक वीडियो साझा किया, जहां वह अमिताभ बच्चन के साथ परफारमेंस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो क्लिप में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर फिल्म 'पुकार' के 'बच के रहना रे बाबा' सांग और फिल्म 'राम लखन' के 'माई नेम इज लखन' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मुझे एक पैक्ड स्टेडियम में अमिताभ बच्चन के साथ परफार्मेस याद है। यह प्यार और एनर्जी बेमिसाल है।"

अभिनेता के फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करने के लिए कमेंट सेक्शन में हिस्सा लिया।

एक यूजर ने कहा, "दो लिजेंड, ऊजार्वान प्रदर्शन।"

एक अन्य ने लिखा, "अच्छा पुराना समय।"

वर्तमान में बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल में भर्ती हैं, जिसपर अनिल कपूर ने उन्हें 'शीघ्र स्वस्थ होने' की कामना की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन