1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेजन प्राइम पर कब आ रही है अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम'? अभिनेता ने किया है खुलासा

अमेजन प्राइम पर कब आ रही है अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम'? अभिनेता ने किया है खुलासा

 Published : Sep 12, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Sep 12, 2021 04:18 pm IST

1980 के दशक की कहानी की ऊपर आधारित फिल्म "बेलबॉटम" में अक्षय कुमार ने एक अंडरकवर रॉ एजेंट का किरदार निभाया है, जो एक अपहृत भारतीय विमान से 200 से अधिक बंधकों को बचाने के मिशन पर है।

Akshay Kumar- India TV Hindi
अमेजन प्राइम पर कब आ रही  है अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम'? अभिनेता ने किया है खुलासा  Image Source : TWITTER/AKSHAY KUMAR

अक्षय कुमार स्टारर 'बेलबॉटम' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्ते बाद, फिल्म 16 सितंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए तैयार है। रंजीत एम तिवारी की तरफ से बनाई गई जासूसी थ्रिलर में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर भी हैं।

यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

1980 के दशक की कहानी की ऊपर आधारित फिल्म "बेलबॉटम" में अक्षय कुमार ने एक अंडरकवर रॉ एजेंट का किरदार निभाया है, जो एक अपहृत भारतीय विमान से 200 से अधिक बंधकों को बचाने के मिशन पर है।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म की डिजिटल रिलीज की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आपको तारीख याद है, हम आपको मिशन की याद दिलाएंगे। #BellBottomOnPrime, 16 सितंबर को रिलीज़ होगी," 

जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी के साथ फिल्म का प्रोडक्शन वाशु भगनानी ने किया है।

अक्षय कुमार ने इन दिनों में थ्रिलर "सिंड्रेला" की शूटिंग कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग लंदन में की जा रही थी। मां अरूणा भाटिया की तबीयत बिगड़ने के बाद अक्षय कुमार ने बीच में शूटिंग को रोक कर मुंबई वापस आए थे। मगर 8 सितंबर को अभिनेता की मां का निधन हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन