1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने क्यों बनाए रखी फिल्मों से दूरी? जानें

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने क्यों बनाए रखी फिल्मों से दूरी? जानें

 Published : May 29, 2021 05:05 pm IST,  Updated : May 29, 2021 05:05 pm IST

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने फिल्मों की दुनिया से खुद को दूर क्यों रखा? इस बारे में कई लोग जानने के लिए उत्सुक हैं। इसे लेकर रिद्धिमा कपूर ने खुद खुलासा किया है। 

neetu kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने क्यों बनाए रखी फिल्मों से दूरी? जानें Image Source : INSTAGRAM/NEETU KAPOOR

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने फिल्मों की दुनिया से खुद को दूर क्यों रखा? इस बारे में कई लोग जानने के लिए उत्सुक हैं। इसे लेकर रिद्धिमा कपूर ने खुद खुलासा किया है। रिद्धिमा कपूर बताती हैं कि ऐसा नहीं था कि उन्हें किसी फिल्म  के लिए अवसर नहीं मिले, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से दूरी बनाए रखी। आखिर  रिद्धिमा ने ऐसा क्यों किया इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है।

ईटाइम्स को दिए हुए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने बताया कि उन्हें पहले भी एक्टिंग के लिए ऑफर आ चुके थे, लेकिन उन्होंने इससे खुद को दूर रखा। अपने करियर में बतौर फैशन डिजाइनर वह आगे बढ़ना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कुकिंग में भी इंटरेस्ट लेना शुरू किया। इसके बाद रिधिमा आज एक बेहतर शेफ बन गई हैं। 

रिद्धिमा ने एक शख्स के साथ मिलकर ज्वेलरी डिजाइनिंग के करियर में भी हाथ आजमाया। रिद्धिमा की डिजाइन की गई ज्वेलरी लोगों को काफी पसंद आने लगी। रिद्धिमा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि यदि वह ऐसा नहीं करती तो वह एक बेहतर योग टीचर होती या एक शेफ होतीं। 

एक्टिंग को अपने करियर से दूर रखने के बारे में रिद्धिमा ने बताया कि जब वह लंदन में थीं तो उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिले, लेकिन वह फिल्म साइन नहीं करना चाहती थीं। जैसे ही लंदन से वापस आई तो उनकी शादी हो गई। 

रिद्धिमा कपूर के खानदान की बात करें तो ऋषि कपूर-नीतू कपूर के अलावा उनके भाई रणबीर कपूर भी एक बेहतरीन एक्टर हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग की बदौलत एक खास मुकाम हासिल किया है। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नज़र आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब रणबीर और आलिया एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के अन्य किरदारों की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस फिल्म में आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन