1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'साइना' के सेट पर शाइना नेहवाल की मौजदूगी से क्यों घबराती थीं परिणीति चोपड़ा? जानें

फिल्म 'साइना' के सेट पर शाइना नेहवाल की मौजदूगी से क्यों घबराती थीं परिणीति चोपड़ा? जानें

 Published : Mar 20, 2021 05:14 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 05:14 pm IST

परिणीति चोपड़ा बायोपिक 'साइना' में प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। परिणीति का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि शूटिंग के वक्त सेट पर साइना खुद नहीं बल्कि केवल ट्रेनर ही मौजूद रहे। 

साइना नेहवाल, परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
साइना नेहवाल और परिणीति चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PARINEETI CHOPRA

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आने वाली बायोपिक 'साइना' में प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। परिणीति का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि शूटिंग के वक्त सेट पर साइना खुद नहीं बल्कि केवल ट्रेनर ही मौजूद रहे। 

आखिर परिणीति ने ऐसा क्यों कहा? इसे लेकर अभिनेत्री ने खुसाला किया है। उन्होंने कहा, "मुझे हैदराबाद में साइना के घर जाकर उनसे मुलाकात करने की बात याद है। उन्होंने मुझसे कहा था, 'मैंने कभी तुम्हें स्पोर्ट्स खेलते नहीं देखा है।' जब हम वापस लौटे तो मुझे पता लग चुका था कि मुझे अपनी ट्रेनिंग पर दोगुना काम करना पड़ेगा क्योंकि किसी ने मुझपर भरोसा किया है कि मैं जिम्मेदारी के साथ इस स्पोर्ट को सही से खेल पाऊंगी। अगर मैं उनके जैसा एक प्रतिशत भी खेल लेती हूं, तो मैं खुद को लकी समझूंगी।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि सेट पर कोच और ट्रेनर्स के अलावा किसी की मौजूदगी नहीं रही। अगर साइना खुद वहां रहतीं तो मैं नर्वस हो जाती।"

अमोल गुप्ते  निर्देशित फिल्म 'साइना' 26 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। लोगों की तरफ से साइना के किरदार में परिणीति चोपड़ा का लुक पसंद आ रहा है। देखना है कि यह फिल्म लोगों में के दिलों में साइना नेहवाल की छाप छोड़ पाती है या नहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन